#MeToo: एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप, सुषमा ने साधी चुप्पी

Tuesday, Oct 09, 2018 - 08:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुआ #MeToo कैंपेन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। मनोरंजन और मीडिया जगत की कई महिलाएं अपने साथ हुए योन शोषण की घटनाएं लगातार साझा कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में कथित यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसे नामों की बाढ़ सी आ गई है।



दो वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जूनियर मंत्री पर लगे आरोंपो पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुप्पी साध ली है। दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, कि अंग्रेजी पत्रिका वोग में ‘हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड’ शीर्षक वाले अपने लेख में उन्होंने जिस शख्स का जिक्र किया है, वो एमजे अकबर थे। जो उन दिनों उस अखबार के संपादक थे, जिसके लिए उन्होंने इंटरव्यू दिया था। प्रिया रमानी ने एमजे अकबर को दरिंदे की संज्ञा देते हुए एक होटल में अपने इंटरव्यू की पूरी कहानी बयां की।


रमानी ने बिना नाम लिखे लिखा, “ उन्होंने होटल के कमरे में इंटरव्यू लिया और शराब ऑफर की, उन्होंने बिस्तर के पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया है कि अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने में माहिर हैं। उन्होंने हिंदी में गाने भी गाए।



महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। #MeToo के तहत कई अन्य वरिष्ठ पत्रकारों पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

 

Yaspal

Advertising