5 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जम्मू कश्मीर में होगी बर्फबारी और बारिश

Saturday, Jan 02, 2021 - 07:11 PM (IST)


जम्मू: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौसम फिर से करवट ले सकता है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 4 जनवरी से प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 2 और 3 को मौसम शुष्क रहेगा पर चार से बारिश और स्नोफाॅल की संभावना है और पांच जनवरी को ज्यादा खराब हो सकता है।


अधिकारिक जानकारीके अनुसार हल्की से भारी बारिश के साथ बर्फबारी होगी। कई जगहों पर गरज के छींटे पड़ सकते हैं। कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर है। यह चालीस दिन का समय होता है और इस दौरान कश्मीर में भारी सर्दी होती है और बर्फबारी भी अधिक होती है। चिल्लई कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। बिजली की आपूर्ति भी बाधित रहती है और पानी की भी समस्या हो जाती है। 
 

Monika Jamwal

Advertising