मानसिक रोगी गलती से कर गया नियंत्रण रेखा पार, पाकिस्तानी सेना ने किया गिरफ्तार

Thursday, Dec 13, 2018 - 04:23 PM (IST)

पुंछ: पुंछ जिले से भारत पाक नियंत्रण रेखा पार कर गए व्यक्ति को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया। सिर्फ यही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर उसका विडियो भी वायरल कर दिया।   जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा के साथ सटे गावं झलास से एक व्यक्ति सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया। उसकी पहचान 33 वर्षीय मोहम्मद अलयास पुत्र मुरे हुसैन निवासी झलास गावं के रूप में हुई है। वह 11 दिसंबर शाम के चार बजे से अपने घर से गायब हो गया था। गायब होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उस की शिकायत पुलिस पोस्ट झलास पर करवाई। पुलिस ने उस की जाँच शुरू की तो पता चला कि वह सीमा पार कर गया है। इस बात की पुष्टि पुंछ पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी पर फोटो सहित दी है।

  वहीं दूसरी और आज एक विडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है विडियो में साफ दिख रहा है कि जो युवक नियंत्रण रेखा पार कर के पाकिस्तान गया है उसे लोगों ने वहां पकड़ कर विडियो बनाया जिस में कहा जा रहा है इस व्यक्ति को पाकिस्तान पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा।  पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति बीते 6 वर्षों से  मानसिक रूप से पीड़ित है। 
 

Monika Jamwal

Advertising