बार्डर फायरिंग को लेकर महबूबा का छलका दुख, की जल्द शांति की कामना

Saturday, Jan 20, 2018 - 07:12 PM (IST)

जम्मू: बार्डर पर हो रही फायरिंग पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी गहरी चिंता प्रकट की है।  उन्होंने सीमा पर हो रही गोलाबारी पर टवीट् किया है। महबूबा ने लिखा, क्रास बार्डर फायरिंग में फिर सिविल नागरिक फंसे। दोनों पड़ोसी देशों के बीच के इन हालातों के सबसे ज्यादा पीड़ित सीमांत लोग बनते हैं। मैं दुआ करती हूं कि बार्डर पर यह अशांति जल्द समाप्त हो।


गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से पाकिस्तान भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। अभी तक गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि 33 लोग भी घायल हुए हैं। गोलीबारी में पांच सिविल नागरिक भी मारे गए हैं। भारतीय जवानों द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के दस रेंजर्स मारे गए हैं जबकि चार सिविल नागरिकों की भी मौत हुई है।

डा फारूक अब्दुल्ला

बार्डर फायरिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री डा फारूक अब्दुल्ला ने बयान जारी करते हुए इसे सिर्फ विध्वंस करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बीएसएफ के जवान ही नहीं बल्कि सिविल नागरिक भी मारे जा रहे हैं। बार्डर पर जो भी हो रहा दुख की है, बात है। काश हमारा पड़ोसी इस बात को समझे कि इससे सिर्फ विनाश होगा और कुछ नहीं।

Advertising