महबूबा मुफ्ती ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

Thursday, Jun 07, 2018 - 11:54 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इसमें राज्यपाल एन एन वोहरा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Yaspal

Advertising