प्रियंका गांधी पर भाजपा के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पनी का महबूबा ने दिया जवाब

Monday, Feb 11, 2019 - 04:13 PM (IST)

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर की गई आपत्तिजनक  टिपन्नी की पूर्व सीएम महबूबा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है। 

महबूबा ने टवीट्र पर इस बाबात एक टवीट् कर भाजपा सांसद की निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि आज के आधुनिक दौर में पितृस्त्ता  के साथ-साथ सेक्सिजम को लेकर जिस तरह से बातें होती हैं वो समाज का एक बदसूरत चेहरा पेश करता है। उन्होंने कहा, एक महिला क्या पहनती है, यह उसका व्यक्तिगत मामला है। इस तरह की बातों में जो शामिल होते हैं उन्हें इलाज की जरूरत है। आपको बता दें कि द्विवेदी ने कहा था कि जब प्रियंका गांधी दिल्ली में थीं तो उन्होंने जीन्स और टॉप पहन रखा था पर जैसे ही वो उन्हें दिये गये क्षेत्र में पहुंची तो साड़ी और सिन्दूर में आ गईं। आपको बता दें कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश का कार्यभार दिया गया है और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है।
 
 

 

Monika Jamwal

Advertising