‘कांग्रेस मुक्त भारत'' राजनीतिक दलों को बहकाने का हथकंडा: महबूबा

Sunday, Jul 14, 2019 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत' अन्य राजनीतिक दलों को बहकाने और अलग-थलग करने का हथकंडा मात्र है।


मुफ्ती ने गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होने तथा इनमें से तीन को मंत्री बनाये बनाये जाने के संदर्भ में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह लोकतंत्र की नयी व्याख्या है। 

पीडीपी नेता ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि जनादेश का यह पूर्ण रूप से अवहेलना है। वह भी इतने संभावित ढंग से। क्या यह लोकतंत्र की नयी व्याख्या है। ‘कांग्रेस मुक्त भारत' अन्य राजनीतिक दलों को बहकाने और अलग-थलग करने का हथकंडा मात्र है।
 

vasudha

Advertising