महबूबा का गंभीर आरोप कहा- भाजपा के लिए नहीं दिया वोट, तो जवानों ने मतदाता को पीटा

Thursday, Apr 11, 2019 - 03:12 PM (IST)

श्रीनगर (मजीद) : पूर्व मुख्यमंत्री और पी.डी.पी. अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि जम्मू लोकसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर एक वोटर से बीएसएफ  के जवानों ने मारपीट की क्योंकि उसने भाजपा के लिए मतदान करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पोलिंग बूथ पर सशस्त्र बलों का इस्तेमाल करके लोगों को भाजपा के लिए वोट करने के लिए विवश करना, उनकी हताशा और सत्ता की भूख को प्रदर्शित करता है। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आरोप लगाया था कि जम्मू लोकसभा क्षेत्र में उन्हीं मतदान केंद्रों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है, जहां भाजपा कमजोर स्थिति में दिख रही है।

महबूबा मुफ्ती ने एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि जम्मू में एक मतदान केंद्र पर एक वोटर से बी.एस.एफ  के जवानों ने हाथापाई की क्योंकि उसने भाजपा के लिए मतदान करने से मना कर दिया। पी.डी.पी. की नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि पूंछ में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में कांग्रेस के सामने वाली बटन कार्य नहीं कर रही है। जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के देवेंदर सिंह राना ने कहा था कि उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का मसला उठाया है। 
 

 

Monika Jamwal

Advertising