महबूबा का पंचायतों को लेकर बड़ बयान: हालात सामान्य होते ही जम्मू कश्मीर में करवाए जाएंगे पंचायती चुनाव

Saturday, Dec 17, 2016 - 12:45 PM (IST)

जम्मू: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में पंचायतों को सशक्त बनाने की तरफ कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर में ेजैसे ही हालात सामान्य होते हैं वैसे ही पंचायती चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे पढ़े लिखे पंचो और सरपंचों को ही चुनें ताकि विकास की तरफ राज्य और ज्यादा अग्रसर हो सके। उन्होंने भलवाल ब्लाक में जम्मू संभाग के 152 पंचायत घरों का आनलाइन उद्घाटन किया। ऐसा पहली बार हुआ है जब जम्मू कश्मीर में इतने पंचायत घरों क ा एकसाथ उद्घाटन हुआ हो।


उनके साथ उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि ग्रामीण लोगों और गांवों के विकास हेतु पंचायतें बहुत जरूरी हैं। पंचायतों को सशक्त करने के लिए सरकार जल्द ही चुनाव करवाएगी और उसके लिए लोगों को भी आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे पढ़े लिखे उम्मीदवारों को ही वोट दें। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत घरों में कंप्यूटर सीखने की सुविधा भी मिलेगी।

 

Advertising