राजस्थान में EVM हुई फेल, घंटों लाइन में खड़े रहे मोदी सरकार के मंत्री

Friday, Dec 07, 2018 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ। हालांकि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण कई स्थानों पर मतदान देरी से शुरु से हुआ। ईवीएम खराब होेने के कारण आम लोगों के साथ साथ मोदी सरकार के मंत्री को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 


बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर सुबह 8 बजे मतदान करने पहुंचे लेकिन ईवीएम में खराबी के चलते वोट डाल नहीं पाए। उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक लाइन में खड़े होकर 11:30 बजे अपना वोट डाला। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन राम मेघवाल का आज जन्मदिन है। वह बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्री हैं। 


जानकारी के अनुसार जयपुर के किशनोपाल, विद्याधरनगर, मालवीयनगर, हवामहल, सांगानेर, आदर्शनगर, मानसरोवर, चाकसू, बस्सी क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान शुरु होने में थोड़ी देरी हुई। इस दौरान केन्द्रों के आगे मतदाताओं को मतदान शुरु होने का इंतजार करना पड़ा।  इसी तरह जोधपुर जिले में सरदारपुरा एवं शेरगढ क्षेत्र के अलावा चित्तौडग़ढ, धौलपुर तथा अन्य जिलों के कुछ मतदान केन्द्रों पर भी ईवीएम मशीनों में तकनीक खराबी की सूचनाएं मिली हैं। 
 

vasudha

Advertising