अज्ञात बदमाशों ने उपमुख्यमंत्री के घर पर फेंका पेट्रोल बम, बालकनी में गिरा

Friday, Apr 26, 2024 - 07:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धर के घर पर शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी। धर, पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंगमिनसोंग में रहते हैं। पुलिस ने बताया, ‘‘अज्ञात बदमाशों ने धर के आवास को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका, जो बालकनी में गिरा। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।''

घटना की जांच की जा रही
धर ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और किन लोगों ने हमला किया है? हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया कि किस वजह से हमला हुआ है और हमले के पीछे किसका हाथ है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। 

मुख्यमंत्री के घर पर भी हुआ था हमला 
इससे पहले अगस्त, 2021 में सूबे के सीएम मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के आवास पर भी रात के समय अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। वाहन पर सवार होकर आए उपद्रवियों ने ऊपरी शिलांग के थर्ड माइल में स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास के परिसर में पेट्रोल से भरी दो बोतलें फेंकी थी। 
 

rajesh kumar

Advertising