दिल्ली मुख्य सचिव पर हमले की मेडिकल रिपोर्ट, चेहरे और कंधे पर चोट के निशान

Wednesday, Feb 21, 2018 - 06:33 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ हुई कथित बदसलूकी का मामला और गर्माता जा रहा है। जहां इस मामले में पुुलिस ने आप विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के मुताबिक अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके चेहरे पर कट का निशान हैं। उनके कंधे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं और सूजन भी है।


बता दें कि अंशु प्रकाश ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर सोमवार आधी रात बुलाई गई बैठक में आप विधायकों ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। उन्होंने आप के कुछ विधायकों के खिलाफ एफआईआर करवाई थी।

 

 

Advertising