इस्तीफे की चर्चा मीडिया की देनः तेजस्वी यादव

Monday, Jul 17, 2017 - 04:26 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अाजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के मौके पर तेजस्वी ने मीडिया को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर आज उनके इस्तीफे की खबरें इस हद तक बढ़ गई है, तो ये सब मीडिया का ही खेल है।

राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने मीरा कुमार को समर्थन दिया है। हार के डर के कारण एनडीए बार-बार क्रॉस वोटिंग की बात कर रहा है। उनके अनुसार रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए, पहले ही किसी नतीजे पर पहुंचना सही नही होगा। उन्होंने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नही है, वह हमेशा बुरा ही सोचते है। उन्हें बात बात पर लोगों को बदनाम करना आता है। 

Advertising