आखिर क्या है 'अकाय' का मतलब ? कोहली-अनुष्का ने बड़ा सोच समझकर रखा बेटे का ये नाम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर दूसरी बार नन्हे मेहमान के कदम पड़े हैं। इसी महिने की 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे को बेहद ही खूबसूरत नाम रखा है 'अकाय'। अनुष्का और विराट दोंनो ने इसकी जानकारी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिसियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। इससे पहले साल 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 1 बेटी को भी जन्म दिया था। अब ठीक 3 साल बाद वे दुसरी बार पेरेंट्स बने हैं। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे का नाम भी काफी सोच समझकर रखा है। 'अकाय' का हिंदी भाषा में मतलब 'बिना शरीर' के होता है। मतलब जिसका भी शरीर उसकी आत्मा से कमतर माना जाता है उसे अकाय कहते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि इस हिंदी के शब्द को ही अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे के नाम के लिए चुना है। अकाय कई भाषाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। तुर्की भाषा में भी अकाय शब्द देखने को मिलता है। जिसका मतलब 'शाइनिंग मून' 'चमचमाता चांद' भी होता है।

PunjabKesari

फिलीपीनो भाषा में इस शब्द का मतलब 'गाइडेंस' होता है। इस शब्द का दर्शनशास्त्र के हिसाब से भी मायना हो सकता है। हालांकि अभी तक इसके नाम को लेकर कपल ने कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अगर भारत की रीजनल भाषा राजस्थानी में इस शब्द के मतलब की बात करें तो ऐसा शरीर जिसकी आत्मा पवित्र है और उच्च है, लेकिन शरीर नहीं है। अब इस नाम का असल मतलब क्या है ये तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही बता सकते हैं। 

PunjabKesari

साल 2021 के जनवरी महीने में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने घर पहले बच्चे का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने उसका नाम 'वामिका' रखा था। वामिका का नाम देवी दुर्गा के नामों का पर्यावाची है। अब अनुष्का शर्मा और विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। हालांकि दोनों ने करीब 5 दिनों तक इस खबर को निजी रखा। अब 20 फरवरी को दोनों ने इसका खुलासा कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News