MCD चुनाव: केजरीवाल कल करेंगे 10 ‘वादों'' की घोषणा, दिल्लीवालों को देंगे गारंटी

Wednesday, Nov 09, 2022 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए 10 ‘‘वादों'' की गुरुवार को घोषणा करेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव पर चर्चा करने के वास्ते केजरीवाल के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में निगम में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजधानी में कचरे के पहाड़, दिल्ली की सड़कों पर आवारा जानवरों के मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

 

मुख्यमंत्री गुरुवार को 10 वादों ‘केजरीवाल की गांरटी' की घोषणा करेंगे।'' पार्टी की ओर से चुनाव में उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि MCD चुनाव में AAP के उम्मीदवारों का चयन पेशेवर तरीके से किया जाएगा। दिल्ली में MCD के 250 वार्ड के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना 7 दिसंबर को होगी।

Seema Sharma

Advertising