निगम चुनाव: पतियों को जीताने पत्नियां उतरी चुनावी मैदान में

Wednesday, Dec 07, 2016 - 05:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव की चुनावी भगदड़ शुरू हो गई है। हर कोई जीत के लिए हर सम्भव प्रयास करने में जुटा हुआ है। तो वहीं पत्नियां भी इस चुनावी रण में अपने पतियो से कम नहीं है। इस बार कई महिलाएं निगम के चुनावी मैदान में भी उतरी हैं। ये महिलाएं अपनी पति की राजनीतिक साख के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कई ऐसे वार्ड हैं जो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जिनमें कई नेताओं ने अपनी पत्नियों को टिकट दिलाया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में ऐसे कई नेता हैं जिनकी पत्नियां इस बार चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड नंबर-9 से अकाली दल के अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग की पत्नी इंद्रजीत कौर कंग चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के ही राजीव मौदगिल की पत्नी पूनम मौदगिल वार्ड नंबर-17 से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर-6 से अकाली दल की ओर से कृष्ण कुमार चड्ढा की पत्नी मीना चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी जगह अपनी पत्नी रितु छाबड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इस वार्ड में वे भाजपा उम्मीदवार पर भारी पड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस के ही एएस गुजराल ने अपनी पत्नी रविंदर कौर गुजराल को वार्ड नंबर-15 से टिकट दिलाया है।

Advertising