माडल का दावा, प्रेमी ने उसके शरीर में फिट कर दी है चिप

Monday, May 21, 2018 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: मयूर विहार फेज-1 में चिप से एक माडल की गतिविधियों पर नजर रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दावा किया है कि प्रेमी ने बेहोशी की हालत में उसके शरीर में चिप लगा दी थी। इसके जरिए वह उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को डी.सी.पी. से मामले की शिकायत की। डी.सी.पी. ने ए.सी.पी. को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 के पांडव नगर में रहती है। वह एक नामी कम्पनी के लिए माडङ्क्षलग कर चुकी है। वर्ष 2012 में मुम्बई से दिल्ली की फ्लाइट में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किराए के फ्लैट में रहने लगे। साल 2015 में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर वे अलग हो गए और वह इंदिरापुरम से दिल्ली के पांडव नगर में आकर रहने लगी।

पीछा करने के लिए कार में  जी.पी.एस. लगाया
पीड़िता का आरोप है कि इंदिरापुरम में साथ रहने के दौरान आरोपी ने उसकी कार में जी.पी.एस. लगवा दिया। साथ ही कार की नकली चाबी बनवा ली। विवाद के बाद जून, 2015 में वह रहने के लिए दिल्ली आ गई थी। इसी बीच एक दिन अचानक तबीयत खराब होने पर वह सराय काले खां के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर आराम करने लगी। इसी दौरान उसे नींद आ गई। आरोप है कि तभी पीड़िता का प्रेमी वहां पहुंचा और नकली चाबी की मदद से कार का दरवाजा खोलकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के शरीर पर & जगहों पर चिप प्रत्यारोपित करवा दी। उसे होश आया तो कार का दरवाजा खुला मिला। 

एम्स में जांच करवाई जाए
पीड़िता एक निजी अस्पताल में शरीर के अंदर चिप की जांच करवा चुकी है। हालांकि जांच में चिप की बात सामने नहीं आई। इसके बाद वह पुलिस के पास गई। शुक्रवार को पीड़िता ने डी.सी.पी. से एम्स में उसकी जांच करवाने की मांग की मगर डी.सी.पी. ने पड़पडग़ंज के सरकारी अस्पताल में जांच करवाने की बात कही। 

आरोपी प्रेमिका के बारे में  हर जानकारी रखता है
पीड़िता का आरोप है कि चिप से आरोपी उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रखता है। वह  क्या करती है और कहां जाती  है, उसकी उसे पूरी जानकारी रहती थी। आरोप है कि वह किसी कम्पनी में साक्षात्कार के लिए जाती थी तो उससे पहले वह वहां पहुंच जाता था तथा उसकी नियुक्ति नहीं होने देता था। 

आर.एफ.आई.डी. चिप लगाई 
पीड़िता का कहना है कि उसके शरीर में आर.एफ.आई.डी. चिप लगाई गई जिसे आसानी से शरीर में इंजैक्शन के जरिए प्रत्यारोपित किया जा सकता है। आर.एफ.आई.डी. चिप चावल के दाने के बराबर होती है जिसे कुछ सैकेंड में शरीर में आसानी से प्रत्यारोपित किया जा सकता है। पीड़िता का कहना है कि उसे इसका आभास भी होता था। 


 

Anil dev

Advertising