लोकसभा चुनावों में महा गठबंधन बनाने के मद्देनजर नायडू ने मायावती से की मुलाकात

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 05:22 AM (IST)

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा नेता एन चन्द्रबाबू नायडू ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए महागठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच हुई।
PunjabKesari
बसपा के एक नेता ने बताया कि नायडू ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से शनिवार शाम को मुलाकात की। इस दौरान नायडू के साथ आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री वाइ्र रामकृष्णुडु और उनकी पार्टी के कुछ सांसद भी मौजूद थे। इस साल मार्च तक तेलुगु देशम पार्टी राजग का हिस्सा थी। 

तेदेपा केन्द्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से यह आरोप लगाते हुए अलग हो गयी थी कि सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को खारिज कर दिया। हालांकि दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चली मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसका पता तत्काल नहीं लग सका है।
PunjabKesari
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मायावती के रूख को भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के खिलाफ एक झटका के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर जन सेना नेता पवन कल्याण ने भी हाल ही में मायावती से मिलने की कोशिश की थी । 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News