बेटा या बेटी कौन करता है Decide! अगला बच्चा भी लड़का या लड़की ही होगा... एक नई रिसर्च ने खोला राज!

punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  क्या आपके घर में पहले से तीन बेटे या तीन बेटियां हैं और आप सोचते हैं कि अगली बार कुछ अलग होगा? तो ज़रा रुकिए! एक नई वैज्ञानिक रिसर्च ने इस आम धारणा को चुनौती दी है कि लड़का या लड़की पैदा होने की संभावना हमेशा 50-50 होती है। अब सवाल सिर्फ किस्मत का नहीं, बल्कि मां के जीन का भी है।

पुरानी सोच हुई पुरानी
अब तक माना जाता था कि बच्चे का लिंग पूरी तरह यादृच्छिक (random) होता है — यानी हर बार लड़का या लड़की पैदा होने की संभावना बराबर होती है। लेकिन हाल ही में Science Advances नामक प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन ने इस सोच को पलट दिया है।

क्या कहती है नई रिसर्च?
शोधकर्ताओं ने 1956 से लेकर 2015 के बीच 58,000 से ज्यादा महिलाओं के आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया, जिन्होंने दो या उससे अधिक बच्चों को जन्म दिया। नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं: nजिन परिवारों में पहले से तीन बेटे हैं, उनमें अगला बच्चा भी लड़का होने की संभावना 61% तक बढ़ जाती है। वहीं, जिन परिवारों में पहले से तीन बेटियां हैं, वहां अगला बच्चा लड़की होने की संभावना 58% तक होती है। इसका मतलब ये हुआ कि एक ही जेंडर के कई बच्चों का होना सिर्फ संयोग नहीं है — इसमें मां के जेनेटिक पैटर्न की अहम भूमिका हो सकती है।

मां की उम्र और जेंडर पैटर्न का कनेक्शन
अध्ययन में एक और दिलचस्प बात सामने आई- जिन महिलाओं ने 28 साल की उम्र के बाद बच्चों को जन्म दिया, उनमें एक ही लिंग के बच्चों के होने की प्रवृत्ति अधिक देखी गई। यानी जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एक विशेष जेंडर के बच्चों की संभावना और भी मजबूत हो जाती है।

लेकिन ऐसा क्यों होता है?
अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन से जेनेटिक तत्व इस प्रवृत्ति के पीछे हैं, लेकिन प्रमुख शोधकर्ता जॉर्ज चावरो के मुताबिक, "हमने मां के डीएनए में कुछ ऐसे संकेत देखे हैं जो बच्चे के लिंग से जुड़े हो सकते हैं।" हालांकि यह विषय अभी और गहराई से शोध की मांग करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News