पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 12:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में नगला पटिया गांव के पास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में शनिवार को आग लगने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रमेश मौर्य द्वारा संचालित फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान रेहान (19), मोनू (21), सुनील (18) और अजय (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में नाबालिगों से काम कराए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News