मारुति सुजुकी की कारों को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की बढ़ोतरी

Monday, Jan 16, 2023 - 01:34 PM (IST)

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी की कारों को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने नए साल में कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। मारुति सुजुकी ने बताया है कि 16 जनवरी 2023 से ही कारों की कीमत बढ़ा दी गई हैं। चलिए जानते हैं किस कार की कीमतों में कितना इजाफा किया गया है। 


मारुति सुजुकी ने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जनवरी 2023 में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी सभी मॉडल्स के सभी वैरिएंट्स में की गई है, जिसके बाद दिल्ली में अब कारें महंगी हो गई हैं।


मारुति सुजुकी ने दिसंबर में इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि मुद्रास्फीति और नए नियमों के आने से लागत में बढोतरी हो रही है, इस वजह से लागत कम करने और आंशिक रूप से कीमतों में हुई बढ़ोतरी को ऑफसेट करने के लिए मॉडलों की कीमत को बढ़ाया जाएगा।

Parminder Kaur

Advertising