शहीद डीएसपी को उनके पैतृक इलाके में किया गया सपूर्द-ए-खाक

Saturday, Jun 24, 2017 - 12:02 AM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर शहीद पुलिस के डी.एस.पी. को शुक्रवार को शहर के नौपुरा इलाके में उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस अधिकारी, दोस्त और रिश्तेदारों ने उनके जनाजे में भाग लिया। उनके परिवार का रो-रोककर बुरा हाल था जबकि उनके साथियों ने भी नम आंखों के साथ अपने सहयोगी अधिकारी को अंतिम विदाई दी।

 

शहीद डी.एस.पी. का जन्म नौपुरा इलाके में 1960 में हुआ था। एम.कॉम और एल.एल.बी. पूरा करने के बाद वह 1990 में उपनिरीक्षक के रुप में पुलिस विभाग में शामिल हो गए। वर्ष 1992 में एस.के.आई.सी.सी. उधमपुर में उनकी बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनको पुलवामा जिला में तैनात किया गया। उसके बाद अधिकारी ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में एस.एच.ओ. के रुप में सेवा प्रदान की। उनको 2013 में डी.एस.पी. के रुप में प्रमोट किया गया। उनके करियर के दौरान उन्होंने जिला पुलिस, रेलवे, विजीलेंस और सुरक्षा में विभिन्न पदों में सेवा प्रदान की। उनके काम और आचरण की कई बार प्रशंसा की गई थी। अधिकारी के घर में उनकी पत्नी, अविवाहित बेटा और बेटी हैं।

 

Advertising