मंगल का राशि परिवर्तन, कुछ राशियों के जीवन में लाने वाला है बड़े बदलाव

Friday, Aug 09, 2019 - 07:23 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 9 अगस्त को मंगल ने राशि परिवर्तन कर लिया है। अभी तक मंगल कर्क राशि में थे लेकिन सुबह 4 बजकर 47 मिनट से सिंह राशि में गोचर कर गए हैं। मंगल प्रत्येक राशि में औसत 45 दिन तक संचरण करते हैं। ज्योतिष विद्वान मंगल को क्रूर ग्रह की श्रेणी में रखते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल भारी होता है, उसका अमंगल होना निश्चित है। मंगल का राशि परिवर्तन, कुछ राशियों के जीवन में लाने वाला है बड़े बदलाव। आइए जानें, आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है-

मेष- इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं। अत: इस राशि के जातको को सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सपनों को हकिकत में बदलने का समय आ गया है। 

वृष- आपकी राशि में मंगल सुख भाव में प्रवेश कर गए हैं। हर तरह का आनंद प्राप्त होगा और लाभ के बहुत सारे मौके मिलने वाले हैं।

मिथुन- भविष्य में सुनहरी मौके मिलने के संकेत हैं। देश-विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। मान-यश की प्राप्ति होगी।  

कर्क- कारोबारियों के हाथ बड़े सौदे लगने वाले हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। वाद-विवाद से बच कर रहें।

सिंह- इकोनॉमिक कंडीशन में बदलाव होने वाला है, अच्छे दिनों का आगाज होगा। लंबे समय से अटके हुए सभी काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। 

कन्या- आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। समय कुछ अच्छा नहीं है लेकिन अपने अच्छे कर्मों पर विश्वास रखें, जैसा बोओगे वैसा काटोगे।

तुला- आपके जहन में आ रहे नए आइडिया, आपको सफलता के शिखर पर ले जाएंगे। धन और सुख में वृद्धि होगी। खुशियां बटोरने के लिए तैयार हो जाएं।

वृश्चिक- शुभ-लाभ के मौके मिलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

धनु- मनचाहे रोजगार में हाथ आजमाने का अच्छा अवसर है। उत्साह और जोश की अनुभूति के साथ आगे बढ़ें, सक्सेस मिलेगी।

मकर- बुरा समय आरंभ होने के संकेत हैं। हेल्थ और आर्थिक स्थिती पर खास ध्यान देने की अवश्यकता है। जैसा करेंगे वैसा भरेंगे। 

कुंभ- सिंगल लोगों के डबल होने की संभावना है। संतानहीन को संतान सुख प्राप्त होगा। मनचाहा लव पार्टनर मिलेगा।

मीन- रोग और शुत्र आप पर हावी रहेंगे। आर्थिक और मानसिक परेशानियां भी बनी रहेंगी। संभल कर रहें।

Niyati Bhandari

Advertising