लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड के साथ भागकर रचाई शादी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tuesday, Apr 14, 2020 - 07:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, केरल के कोझीकोड जिले में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली। दोनों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना शनिवार की है जब 21 साल की लड़की अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई थी।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए लड़की का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. दोनों के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। महिला ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ गई थी।

अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन मजबूती के साथ इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

Yaspal

Advertising