शादी में डांस करते-करते दूल्हा हुआ बेकाबू, दुल्हन को गोद में उठाया (Watch video)

Monday, Apr 30, 2018 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली: शादी किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। लोग इसे यादगार बनाने के लिए क्या नहीं करते हैं। कोई आसमान में उड़ते हुए शादी करता है तो कोई जमीन से हजारों फीट ऊपर उड़ते हुए विमान में अपने साथी के साथ जीवनभर साथ रहने की कसमें खाता है। वहीं इनदिनों सोशल सोशल मीडिया इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे ने शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 


वीडियो किया जा रहा है काफी पसंद
दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन साथ डांस कर रहे हैं। आसपास तमाम दोस्त और रिश्तेदार मौजूद हैं। दूल्हा सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंखों का ये काजल' पर डांस करता दिखाई दे रहा हैष कभी वो दुल्हन को गोद में उठाकर झूमने लगता है तो कभी इधर-उधर खींचकर डांस करता है। डांस करते-करते दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठा लेता है। इसके बाद दुल्हन को गोद में लेकर तेजी से झूमने लगता है। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक 13 मिलियन से अधिक बार व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 71 हजार बार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह वीडियो कहां का है। 

Anil dev

Advertising