शादी की पहली रात दूल्हे की असलियत जान दुल्हन के उड़े होश (देखें तस्वीरें)

Saturday, Aug 26, 2017 - 04:20 PM (IST)

ग्वालियरः  पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर कायम होता है जिसमें सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खार्इ जाती है वहीं ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आर्इ है जहां सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि उसका पति शादीशुदा है। जैसे दुल्हन कमरे में पहुंची तो वहां पलंग पर बैठी एक महिला ने उससे कहा कि तू तो मेरी सौतन है। 

जानकारी के अनुसार भिंड में रहने वाले मुन्ना नरवरिया ने 2016 में अपनी बेटी निशा की शादी मध्य प्रदेश पुलिस के एक सिपाही गजेन्द्र लोधी से की थी। दहेज के तौर पर गजेंद्र को 10 लाख रुपए दिए गए थे। शादी की पहली रात निशा जब अपने कमरे में पहुंची तो वहां एक महिला पहले से ही मौजूद थी।

पलंग पर बैठी महिला ने खुद को गजेन्द्र की पहली पत्नी बताते हुए उसे घर से जाने के लिए कहा। साथ ही दहेज के लालची गजेन्द्र ने कहा कि पहले 50 लाख रुपए लाओ फिर ससुराल में रहना।

शादी के 2 दिन बाद ही निशा को पता चला कि गजेन्द्र को तो पुलिस की नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। उधर, लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुर्इ। 


 

Advertising