पुणे में भीषण आग से कई झुग्गियां खाक

Wednesday, Nov 28, 2018 - 07:12 PM (IST)

पुणे : पुणे के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से कई झुग्गियां खाक हो गईं, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार अपराह्न लगभग एक बजे पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग के नजदीक पाटिल एस्टेट झुग्गी बस्ती में आग लग गई। घरेलू गैस सिलेंडरों में विस्फोट के चलते यह तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि आग लगते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि आग के चलते राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए कुछ घंटे तक बंद रखा गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एल पी जी गैस सिलेंडरों में विस्फोट के चलते आग तेजी से फैल गई। आग से 60 से अधिक झुग्गियां खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि 30 दमकल गाडिय़ों की मदद से दो घंटे से अधिक समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। 

shukdev

Advertising