संसद में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा (पढ़ें 7 जनवरी की खास खबरें)

Monday, Jan 07, 2019 - 06:03 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क) संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में लोकसभा की कार्यवाही कई विधेयकों के चलते काफी अहम है। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने कुछ सांसदों को आज लोकसभा में पेश होने के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।

भाजपा सांसद देंगे संसद के बाहर धरना
केरल में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद वी मुरलीधर के घर में बम विस्फोट को लेकर भाजपा सासंद आज संसद परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा की रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में बीजेपी को रथयात्रा की अनुमति नहीं देने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पार्टी की याचिका पर आज सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई का जिक्र किया गया था।

कांग्रेस की डिनर पार्टी
2019 को लेकर मनुहारी से लेकर ललकार जारी है। सत्ताधारी और विपक्ष की एक ही कुटनीति है कि कैसे एक दूसरे को कमजोर करें और सत्ता पर काबिज हों। खबरों की माने तो यह रात्रिभोज 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए रखा गया, जिसमें चुनाव से जुड़ें कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती है।

राजनाथ सिंह का मध्य प्रदेश दौरा आज
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल होने भोपाल जाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल शाम पांच बजे स्थानीय पार्टी कार्यालय में रखी गई है।

अखिलेश शुरू करेंगे चुनावी अभियान
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अब कमर कसने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता साइकिल चला कर गांव जाएंगे और बताएंगे कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हित करने और प्रदेश का विकास कराने में सक्षम है। यही नहीं कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे। अखिलेश ने 7 जनवरी से 20 जनवरी तक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसे समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम नाम दिया गया है।

बंगला मामले में पटना हाइकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले से संबंधित सुनवाई पर आज पटना हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

खेल
क्रिकेट : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ( चौथा टैस्ट, 5वां दिन)

क्रिकेट : रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामैंट-2018/19
ए.एफ.सी. एशियन कप फुटबाल टूर्नामैंट-2019  

Yaspal

Advertising