BJP-JDS के कई नेता कांग्रेस में आने को तैयार, DK शिवकुमार का बड़ा दावा
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 02:10 PM (IST)
बेंगलुरुः कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि BJP और JDS के कई नेता उनके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। ये नेता कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है।
डीके शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले नेताओं की लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जिला प्रभारी मंत्रियों और जिला अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।
शिवकुमार ने आगे कहा, पिछले 13 सालों से BJP को मौका दिया है, अब बहुत हो गया। शिवकुमार ने बताया कि हम इन सभी नेताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है।
