दिल्ली में भी हालात खराब, आतंकवाद को खत्म करने के लिए लागू हो NRC: मनोज तिवारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 12:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने असम के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में भी एनआरसी की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात खतरनाक हैं यहां पर जो अवैध अप्रवासी रह रहे हैं, वो बहुत ही खतरनाक है। भाजपा यहां भी एनआरसी लागू करेंगी। 

PunjabKesari

मनोज तिवारी पहले भी कई बार राजधानी में एनआरसी की मांग उठा चुके हैं। उन्होंने पहले भी एक बयान देते ​हुए कहा था कि रोहिंग्या घुसपैठियों के हमले से दिल्ली में लोग लगातार डर के साए में जी रहे हैं। इसलिए यहां भी नेशनल रजिस्ट्रर ऑफ सिटिजंस (NRC) कानून लागू होना चाहिए, ताकि लोग चैन से रह सकें।  

PunjabKesari

बता दें कि गृह मंत्रालय ने असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़ंस (एनआरसी) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 लाख से अधिक लोगों के नाम नहीं हैं। ये लोग अगर 120 दिनों के अंदर अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अवैध नागरिक घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके बाद भी लोगों को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प रहेगा। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News