शाहीन बाग में 39 दिन से प्रदर्शन जारी, तिवारी बोले- आम जनता परेशान...क्या ये जायज

Wednesday, Jan 22, 2020 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में शाहीन बाग में पिछले 39 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन पर लोगों को हो रही मुश्किलों पर चिंता जताते हुए सवाल किया है कि क्या ये जायज है? तिवारी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 39 दिन हो गए। शहीन बाग के कारण यातायात ठप, लाखों लोग परेशान, बच्चे परीक्षा के समय भी 2-2 घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं।

 

ऑफिस जाने वालों को परेशानी, व्यापारियों को नुकसान। क्या ये जायज है?'' गौरतलब है कि CAA के विरोध में शाहीन बाग में सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन से लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Seema Sharma

Advertising