पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, मनोज तिवारी ने खरीदी Maruti e-Vitara, देखें वीडियो
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 01:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश बढ़ते ऊर्जा संकट और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए देश में EV यानि की इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार तेज हो गई है। पीएम मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपनाने की अपील की गई थी। इस अपील का असर अब राजनेताओं पर भी दिखने लगा है। हाल ही में बीजेपी के सीनियर नेता और सांसद मनोज तिवारी ने मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti e-Vitara खरीदी है।
<
>
इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दिया खास संदेश
सांसद मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी नई मारुति सुजुकी ई-विटारा (e-Vitara) से एयरपोर्ट जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आहान के बाद भविष्य की इस Eco-friendly तकनीक को अपनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने खुद ईंधन और पैसों की बचत के साथ- साथ 'कार पूलिंग' को बढ़ावा देने के लिए अपने सुरक्षाकर्मियों को भी अपनी ही गाड़ी में साथ बिठाया, ताकि सुरक्षा काफिले (Convoy) की अन्य गाड़ियों का ईंधन बचाया जा सके।
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स से है लैस
सुरक्षा के मोर्चे पर भी ई-विटारा ने ग्राहकों को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत एनकैप टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड, दोनों सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग्स, एक हाई-स्ट्रेंथ बॉडी और कई ADAS सहित एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
