मनोहर पार्रिकर की जान को खतरा, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Saturday, Jan 05, 2019 - 07:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से गोवा में पार्रिकर सरकार को लेकर घमासान जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत खराब होने के बाद से राज्य में सरकार बनाने के लिए कोशिश हो गई है। वहीं इसी बीच गोवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
 

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर राज्य के मुख्यमंत्री और राफेल डील के वक्त रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी ने दावा किया कि कुछ लोग चाहते हैं कि राफेल डील से जु़ड़ा भ्रष्टाचार बाहर न आए। इसके लिए वे पार्रिकर के पास रखीं फाइल्स को हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं इससे उनकी जान को खतरा है। 


पार्टी के मुताबिक राफेल मामले से जुड़ी फाइलें अगर जनता के सामने आ गईं तो इससे इस मामले में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा हो जाएगा। इसी के चलते मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल कांग्रेस पिछले कुछ समय ये लड़ाकू विमान राफेल के सौदे को लेकर भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।  


गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप जारी करमनोहर पर्रिकर पर आरोप लगाए थे। उस ऑडियो क्लिप के आधार पर कांग्रेस ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे से कहा कि डील से जुड़ी जानकारी मेरे बेडरूम में है। राहुल गांधी इस टेप को संसद में चलाना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली थी। 

vasudha

Advertising