किताबों में अभी भी मनमोहन PM व प्रतिभा राष्ट्रपति!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 11:08 AM (IST)

नई दिल्ली: किसी स्कूली बच्चे से देश के पी.एम. और राष्ट्रपति का नाम पूछोगे तो पलक झपकते बता देगा लेकिन सामान्य कानून प्रवेश परीक्षा (सी.एल.ए.टी.) की तैयारी करवाने के लिए मेरठ के एक प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित एक किताब में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अभी भी देश की राष्ट्रपति हैं।

वहीं पूर्व पी.एम. मनमोहन सिंह देश के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं। यही नहीं भारत के मुख्य न्यायाधीश का नाम भी नहीं बदला गया है। किताब में अभी भी भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में एस.एच. कपाडिय़ा का नाम लिखा है। गौरतलब है कि कपाडिय़ा 29 सितम्बर, 2012 को सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले  साल  5  जनवरी को उनका देहांत भी हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News