सहेली को किडनी देने की चाह रखने वाली मनजोत कोर्ट में करेगी अपील

Wednesday, Dec 05, 2018 - 01:09 PM (IST)

 जम्मू: उधमपुर की मनजोत कोहली अपनी सहेली को किडनी देना चाहती है और अब इसके लिए उसने कोर्ट का रास्ता अपनाने की सोची है। मनजोत आज जम्मू में वकील दीपिका सिंह से मिलकर इस बारे में बात कर सकती है। वहीं लडक़ी के पिता गुरदीप सिंह कोहली और भाई भानू प्रताप सिंह ने अब उसके खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है।


मनजोत अपनी बिमार सहेली की मद्द हेतु अपनी एक किडनी दे रही है। राजोरी की रहने वाली समरीना की दोनो किडनियां खराब हो चुकी हैं और श्रीनगर के सौरा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मनजोत एक समाज सेवी संगठन की सदस्य है। मात्र 23 वर्ष की मनजोत का पूरा परिवार उसका के खिलाफ हो गया है। पिता गुरदीप सिंह का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी बेटी घर भी नहीं आई है। दिल्ली में पढऩे वाला उसका भाई भानू भी बहन के खिलाफ हो गया है।


कोर्ट जाएगी मनजोत
मनजोत अपने इरादे को पूरा करने के लिए वकील दीपिका सिंह से मिलकर कोर्ट का रास्ता अपनाने की सोच रही है। वहीं परिवार का कहना है कि अगर वो जबरदस्ती करेगी तो परिवार उससे अपना रिश्ता खत्म कर लेगा। मनजोत की मां नहीं है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising