मंजीत सिंह ने शहीद जवान विपन कुमार को दी श्रद्धांजलि

Thursday, Mar 31, 2022 - 06:27 PM (IST)

साम्बा : अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने आज भारतीय सेना के जवान विपन कुमार को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

वीरवार को मनजीत सिंह ने प्रमुख नागरिकों और निर्वाचित पंचायत सदस्यों के साथ तहसील रामगढ़ के ग्राम रडमाँ में शहीद सैनिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    2002 में 31 मार्च को आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद विपिन कुमार को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मंजीत सिंह ने कहा कि इन बलिदानों को देश के लोग नहीं भूल सकते। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन जवानों की वजह से हमारा देश और इसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। मंजीत सिंह ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को इन शहीदों के बारे में स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए।


    उन्होंने कहा कि "राष्ट्र-विरोधी तत्व हमारे रक्षा बलों के सामने विफल होते हैं और इसलिए, शहीदों के परिवारों का मान और सम्मान करना समाज के लिए अनिवार्य हो जाता है।" उन्होंने युवाओं से अपनी कड़ी मेहनत और देश की रक्षा को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंंने सीमावर्ती निवासियों की भूमिका की सराहना की है जहां अधिकांश परिवार अपने बच्चों को देश के सशस्त्र बलों में भेजना पसंद करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों पर गर्व है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों में संघर्ष विराम के दौरान गोलियों का सामना करते हैं और दूसरी तरफ उनके बच्चे सीमा पर और उग्रवाद से संक्रमित क्षेत्रों में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते है। इस बीच क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और पंचायत सदस्यों ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना की।

‘’

Monika Jamwal

Advertising