मांझी ने साधा पासवान पर निशाना, कहा- मौसम को देख बदल लेते हैं अपना पक्ष

Tuesday, Mar 20, 2018 - 04:06 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान पर जमकर निशाना साधा है। हम पार्टी के अध्यक्ष ने पासवान को मौसम वैज्ञानिक की संज्ञा दी है। वह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गए। उनके साथ पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

मांझी का कहना है कि वह मौसम को देखते हुए अपना पक्ष बदल लेते हैं। मांझी ने कहा कि बिहार और यूपी के उपचुनावों में हार के बाद लोजपा अध्यक्ष परेशान हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की डिनर पार्टी में विपक्षी पार्टियों का एकजुट होना भी उन्हें खल रहा है।

नीतीश पर बोला हमला 
मांझी ने भागलपुर में हुई हिंसा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे का नाम आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ भीड़ को भड़काने वाले लोगों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। 

Punjab Kesari

Advertising