सत्येंद्र जैन के बाद बिगड़ी मनीष सिसोदिया की तबीयत, अस्पताल ले जाए गए

Monday, Jun 18, 2018 - 04:41 PM (IST)

नई दिल्ली: उपराज्यपाल के दफ्तर में अनशन कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत भी बिगड़ गई है। दिल्ली की सीएम अरविंद केजरवीवाल ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र जैन के बाद अब सिसोदिया को भी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। मनीष सिसोदिया की जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि कभी भी स्थिति गंभीर हो सकती है। 

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, मनीष सिसोदिया के कीटोन का स्तर 7.4 पर पहुंच गया है। कल यह 6.4 था जबकि यह स्तर शून्य होना चाहिए। इसका स्तर दो से अधिक बढऩा घातक माना जाता है।

सिसोदिया से कुछ घंटे पहले कल देर रात उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सत्येंद्र जैन को भी हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।  सिसोदिया और जैन 11 जून से राजनिवास में मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री गोपाल राय के साथ धरने पर है।

 

 

 

Anil dev

Advertising