इंफाल में बड़ी साजिश नाकाम: घरों पर बम फेंकने वाले 2 उग्रवादी गिरफ्तार, 1 नाबालिग दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 10:48 AM (IST)

Manipur Terrorist Arrested : मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रिहायशी इलाकों में स्थित घरों पर हथगोला फेंकने के आरोप में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस साजिश में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा की।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को सावोमबुंग इलाके में की गईं और ये कार्रवाई ब्रह्मपुर में घरों पर हथगोला फेंकने के मामले में पोरोमपट थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद की गई। पकड़े गए लोगों में सोरोखाइबम रोहित मेइती (24), सलाम याइफाबा मेइती खाजिंग (20) और एक नाबालिग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Rain Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में 1 से 6 जुलाई तक तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि उनके हैंडलर ने उन्हें छह ग्रेनेड दिए थे जिनमें से पांच को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के अलग-अलग रिहायशी इलाकों में फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि शेष ग्रेनेड और इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News