Indigo फ्लाइट में शर्मनाक वाक्या, पैसेंजर ने क्रू मेंबर से कहा- मुझे कपड़े पहनाओ

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्लीः भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है, जहां एक शख्स ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की और उसे शौचालय में जाकर उसे कपड़े पहनाने में मदद मांगी।

बाथरूम में कपड़े पहनाने काे कहा
खबर के अनुसार, पहले उस शख्स ने महिला क्रू मेंबर से सीट बेल्ड बांधने में मदद ली और थोड़ी देर बाद वो बाथरूम चला गया। उसके बाद उसने वहां से मदद के लिए बेल बजा दी। महिला क्रू मेंबर जब वहां पहुंची तो उसने देखा कि वो व्यक्ति नग्न अवस्था में था और उसने महिला से कपड़े पहनाने को कहा। महिला क्रू मेंबर ने उसे कहा कि वह खुद बाथरूम से बाहर अाएं। 

मना करने पर क्रू मेंबर को दी गाली
इस पर वह शख्स भड़क गया और महिला क्रू मेंबर को गाली देने लगा। उसके शोर मचाने पर मेल क्रू मेंबर ने किसी तरह उसे बाथरूम से बाहर निकाला और उसे सीट पर बैठाया। महिला क्रू मेंबर ने उस व्यक्ति की शिकायत पायलट से की, जिसके बाद प्लेन के दिल्ली लैंड हाेते ही उस शख्स को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News