''ढंग से बोल लो''... लेडीज कोच में बैठ करने लगा बहस, शराब पीकर दिल्ली मेट्रो में बदतमीजी करता नजर आया शख्स : VIDEO

Monday, Apr 08, 2024 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो को लेकर हर रोज कोई ना कोई खबर आती ही रहती है।  यहां कभी सीट को लेकर झगड़ा हो या लोगों का रील बनाना। जिससे कई बार अन्य यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बाच अगर महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो DMRC की तरफ से इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर कभी किसी महिला को या फिर किसी अन्य यात्री को किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वो भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो में एक लेडीज कोच भी बनाया गया है, जिसमें पुरुषों का सफर करना मना है। ये केवल महिलाओं के लिए होता है। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष शराब के नशे में लेडीज कोच में आ जाता है। वो महिलाओं के विरोध को भी अनसुना कर देता है और चलती मेट्रो में सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा गया है कि वे महिलाओं के साथ बद्तमीजी करता है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि शख्स लेडीज कोच में सीट पर बैठा हुआ है। तभी एक महिला उससे कहती है, 'आप लेडीज कोच में आ गए हैं तो यहां से बाहर जाइए।' फिर एक अन्य महिला कहती है, 'मै पांच बार आपको समझा चुकी हूं।' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kittu 🦋 (@himani9808)

इसका अलावा वीडियो में ये भी देखा गया है कि कैसे कई अन्य महिलाएं भी इस शख्स का विरोध करती हैं। तब वो खड़ा होकर एक महिला से कहता है, 'ढंग से बोल लो।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर himani9808 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'मेट्रो में ड्रिंक करने वालों की एंट्री नहीं होनी चाहिए।' वहीं वीडियो के टेक्स्ट पर लिखा है, 'लेडीज कोच में बैठ गए ये अंकल। और ऐसे लोग इतनी ड्रिंक करते क्यों हैं, जब खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते।' वहीं इस पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Mahima

Advertising