क्वारंटाइन केन्द्र से भागे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर वापस पहुंचाया तो उसने किया यह नाटक

Tuesday, Apr 07, 2020 - 03:11 PM (IST)

जम्मू: पुंछ के मेंढर में क्वांरटाइन केन्द्र से एक व्यक्ति बिना किसी को बताए फरार हो गया। पुलिस को जब इस मामले की भनक लगी तो उसने उसे पकड़कर वापस केन्द्र में भर्ती करवा दिया। वहीं भागे व्यक्ति ने रोषपूर्ण भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है और वो धरने पर बैठेगा। 

जानकारी के अनुसार मेंढर के सरनावली भाटी गुलाटा का एक व्यक्ति मंगलवार सुबह अपनी गाड़ी से पृथकवास केन्द्र से भाग गया। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति श्रीनगर के एसकेआईएमएस से कल ही पुंछ आया था और उसे एहतयिात के तौर पर पृथकवास केन्द्र में रखा गया था और वह आज भाग गया। एसएचओ मेेंढर ने अपनी टीम के साथ उसे तलाशा और उसे वापस एडमिट करवा दिया। व्यक्ति  का आरोप है कि ज बवह जा रहा था तो उसे किसी ने नहीं रोका और वापस आने पर उसके साथ मारपीट की गई।


वहीं एसडीएम ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से अपनी सफाई पेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ज बवह व्यक्ति जा रहा था तो उसे किसी ने रोका क्यों नहीं। एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में जांच के आदेश दिये हैं।
 
 

Monika Jamwal

Advertising