जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एक मकान में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Saturday, Feb 05, 2022 - 12:46 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अज्ञात हमलावरों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके घर के अंदर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने बुढल क्षेत्र के तरगैन गांव निवासी करामत शाह को उसके कमरे की खिड़की से गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली करामत के सिर में लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

अधिकारी ने बताया कि उसी गांव के नबी शाह के घर पर भी गोलीबारी हुई। इस हमले में शाह और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और दोनों घटनाओं में शामिल हमलावरों को पकडऩे के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising