पुंछ के  लोरन में रीछ ने ग्रामीण पर किया हमला, सर और चेहरे पर लगे अस्सी टांके

Monday, Aug 12, 2019 - 05:59 PM (IST)

पुंछ :   पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र में एक जंगली रीछ के हमले मे एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।  उे फौरन अस्पताल ले जाया गया पर उसीक हालत इतनी गंंभीर थी कि डाक्टरों को उसके सिर और चेहरे पर करीब अस्सी टांके लगाए गए। घायल ग्रामीण की पहचान साठ वर्षीय मुनीर हुसैन निवासी तरंगड़ लोरन के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे मुनीर हुसैन अपने घर के बाहर मक्की के खेत में काम कर रहा था कि तभी अचानक एक जंगली रीछ ने उस पर हमला कर दिया।  मुनीर के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आस-पास के लोग वहां एकत्र हो गए और पत्थरों से रीछ को भगाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घालय के रिश्तेदारो का कहना है कि आए दिन रीछ ग्रामीणों को घायल करते हैं परन्तु  विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। रीछ हमलों के कारण कई लोगों की आंखें तक चली गई हैं और करीब आधा दर्जन लोगों की जान तक जा चुकी है।  
 

Monika Jamwal

Advertising