युवक की जानवरों की तरह पिटाई का वीडियो वायरल, लगवाए ''पाकिस्तान मुर्दाबाद'' के नारे

Thursday, Mar 25, 2021 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक युवक की बेरहमी से पिटाई के वीडियाे ने साेशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। दिल्ली के खजूरी खास इलाके से सामने आए इस वीडियो  में एक शख्स युवक को जानवरों की तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, इतना ही नहीं आरोपी युवक को  हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाने के लिए कह रहा है।


तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स पीड़ित को जमीन पर पटक-पटक कर पीट रहा है। आरोपी उसे हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाने के लिए कह रहा है। वीडियो बना रहा शख्स पीड़ित को जाेर से नारे लगाने को कह रहा है। इतने में  हमला करने वाला आरोपी पीड़ित को  शर्ट से उठाता है और उसे जमीन पर फेंक देता है। पीड़ित उसके आगे अपनी जान की भीख मांगता है लेकिन आरोनी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।


दिल्ली पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो वीडियो में दिख रहा शख्स दिल्ली दंगों का एक आरोपी है जिसने 2020 में राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्व इलाके में पत्थरबाजी की थी। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली ने  ट्वीट कर बताया कि वीडियो में देखे गए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

vasudha

Advertising