रियासी में लोगों ने मार गिराया आदमखोर तेंदुआ

Monday, Dec 24, 2018 - 02:47 PM (IST)

जम्मू : हाल ही में दो युवकों को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ अब किसी को अपना शिकार नहीं बना पाएगा। स्थानीय लोगों ने उसे खत्म कर डाला है। लोगों में पिछले कुछ दिनों से इस जंगली जानवर को लेकर काफी दहशत थी। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पूरी तरह से बड़े हो चुके आदमखोर तेंदुए को स्थानीय लोगों ने रविवार को मार डाला। इस जानवर ने आठ दिसंबर को आठ वर्षीय रहमत अली और 17 दिसंबर को तीन वर्षीय वसीम अक्रम को मार डाला था। विभाग ने इसे आदमखोर करार दिया था।

बिग कैट को पकडऩे के लिए टीमें भी गठित की गई थी। विभाग के अनुसार माहौर में रविवार की शाम को जैसे ही तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव आया तो लोगों ने इसे घेर लिया। तेंदुए को पकडऩे की कोशिश की गई पर उसने टीम पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए उस पर फायरिंग की गई। उन्होंने कहा, हमे उम्मीद है कि यह वही है जिसने हाल ही में दो लडक़ों को मार डाला था।
  
 

Monika Jamwal

Advertising