तेज बारिश में फिसला मोटरसाईकिल, युवक की मौत

Friday, Jul 22, 2022 - 03:18 PM (IST)

साम्बा : तेज बारिश के दौरान एक मोटरसाईकिल के फिसलने से चालक की मौत हो गई। हादसा रामगढ़ पुलिस थाने के अधीन आते करालियाँ गांव में हुआ। मृतक की पहचान नीरज चौधरी पुत्र स्वर्ण सिंह रंगूर कैम्प (रामगढ़) के रूप में की गई है।

 

बताया गया है कि लगभग 20 वर्षीय यह युवक करालियाँ गांव में सडक़ के किनारे खेत में पड़ा था। इस नया मोटर साईकिल (जेके21एच-6357) भी पास ही पड़ा था। आज सुबह कुछ लोगों ने इसे देखा तो उठा कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन यह पहले ही दम तोड़ चुका था। यह युवक अपने भाई को छोडऩे के लिए विजयपुर आया हुआ था।

 

माना जा रहा है कि वापसी पर तेज बारिश में इसका नियंत्रण खो गया और इसका मोटरसाईकिल फिसल गया। सर पर गहरी चोट आने से यह अचेत होकर पानी में जा गिरा और इसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से यह हादसा तो नहीं हुआ है।  


 

Monika Jamwal

Advertising