VIDEO: इतनी गर्मी कि इस शख्स ने सड़क पर ही बना दिया आमलेट

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2017 - 01:50 PM (IST)

भुवनेश्वरः देश के कई हिस्साें में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। ओडिशा में भी भीषण गर्मी का तांडव जारी है। यहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। ओडिशा के रहने वाले एक शख्स ने यहां गर्मी की स्थिति दिखाने के लिए एक वीडियाे बनाया है, जाे वाकई में हैरान करने वाला है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर ओडिशा के तीतलगढ़ में गर्मी ने कैसे लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने एक बर्तन में अंडे का मिश्रण डाला और कुछ ही देर में कड़कड़ाती धूप में आमलेट बनकर पूरी तरह तैयार हो गया। 
 


ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें कि ओडिशा में गर्मी से अब तक करीब 6 लोगों की जान जा चुकी है। बोलंगीर और तितलगढ़ राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे। भारतीय मौसम विभाग ने राज्‍य में गर्मी में वृद्धि होने के आसार को देखते हुए मंगलवार को अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि जब मौसम गर्म होने वाला होता है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है। वहीं ऑरेंज एलर्ट जारी करने का मतलब है कि अब खतरे से बचने के लिए तैयार हो जाओ।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News