किडनैपिंग केस में युवक दोषी करार, सजा आज

Wednesday, Nov 16, 2016 - 12:19 AM (IST)

चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): नाबालिग लड़की को किडनैप करने के मामले में कोर्ट ने मौली कांप्लैक्स के अमित को दोषी करार दिया है। उसे बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने किडनैपिंग और दुष्कर्म की नियत से किडनैपिंग की धाराओं में अमित के खिलाफ संबंधित केस 30 मार्च, 2015 को दर्ज किया था। कुल 13 गवाह केस को साबित करने के लिए रखे गए थे। शिकायतकत्र्ता पीड़िता का पिता था।

 उनके मुताबिक 29 मार्च को उनकी सबसे छोटी 15 वर्षीय बेटी घर से माॢकट को गई थी और वापिस नहीं आई। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अमित सिंह पर अपनी बेटी की किडनैपिंग का शक जताया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमित को गिरफ्तार कर पीड़िता का मैडिकल कर आगामी कार्रवाई की थी। पीड़िता की तरफ से केस की पैरवी लीगल एड की वकील प्रतिभा भंडारी कर रही थी।

Advertising