दिल्ली मेट्रो के आगे शख्स ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट में बताया दर्द

Monday, Feb 12, 2018 - 12:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर घटी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार शख्स की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने खुदकुशी की वजह अपनी बीमारी बताई है। 

मेट्रो पुलिस के डीसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कंवलजीत (50) के रूप में हुई है। वह कृष्णा पार्क तिलक नगर में रहता था। कंवलजीत ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे शुगर और बीपी की समस्या है। इससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और अपनी जिंदगी को खत्म करना चाहता है। मेट्रो के आगे कूदने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने का कोई टोकन या स्मार्ट कार्ड नहीं मिला है जिससे यह पता लग सके कि उन्होंने मेट्रो स्टेशन के अंदर जाने के लिए कहां की यात्रा करने का टोकन लिया था। 

Advertising